आज का राशिफल 23 मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पांचवें दिन, देवी स्कंदमाता के आशीर्वाद से घर बरसेगी सुख, समृद्धि और खुशियों की वर्षा

Spread the love

 

मेष राशि

 

आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है। आज आपका करीबी आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाए, रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

 

वृषभ राशि

 

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आज काम शुरू करते वक्त आपको सोच विचार करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। नेत्र संबंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

 

मिथुन राशि

 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। नया ऑफिस ज्वॉइन करना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आज नौकरी में उल्लास का माहौल बनेगा। डॉक्टर्स आज अपने सीनियर से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। माता के आगे माथा टेके, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

 

कर्क राशि

 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ बाहर खाने का प्लान बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। आज आप नया सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। व्यापार में थोड़ा बदलाव लाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

 

सिंह राशि

 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनी रहेंगी। आज बड़ों का सपोर्ट आपको मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप समय बिताएंगे। आज आपको वाहन सुख के योग बन रहे हैं। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। स्कन्द माता को फूल अर्पित करें, मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

 

कन्या राशि

 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। बिजनेस में डील आज फाइनल होगी। आज नए क्लाइंट्स के साथ मीटिंग करेंगे। अविवाहितों के चल रहे रिश्ते की बात जल्द पक्की होगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। किसी के सहयोग से आपको लाभ होगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आपके आय में बढ़ोतरी होगी।

 

तुला राशि

 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दुर्गा जी की आरती करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए। माता पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

धनु राशि

 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य अनुसार सहायता करेंगे। सफलता की नई किरण दिखाई देगी। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

 

मकर राशि

 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप मशीनरी खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में प्रेमभाव बढ़ेगा। लवमेट को मनचाहा उपहार मिलेगा। आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। स्कंदमाता को मीठे का भोग लगाएं, किस्मत का साथ मिलता रहेगा।

 

कुंभ राशि

 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों का प्रोजेक्ट जल्द पूरा हो जाएगा, लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। परिवार के साथ माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

 

मीन राशि

 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके सत्कार की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको आय के नए साधन मिलेंगे। सिविल इंजीनियर्स का आज पहले का प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।

 

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 01 October 2026: आज अक्टूबर के पहले दिन बन रहे रवि और सिद्धि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 01 October 2026       मेष राशिफल   आज वाणी, धन और परिवार से जुड़े मामलों में विशेष शुभता और मानसिक शांति…

    Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: आज चंद्रमा करेंगे मेष से अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 30 September 2026       मेष राशिफल   आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेंगे। परिवार और धन से जुड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!