तुलसीडीह में भव्य सतनाम शोभायात्रा एवं जैतखाम लोकार्पण संपन्न

Spread the love

 

स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट

 

गिरौधपुरी/18 अप्रैल 2026 ग्राम तुलसीडीह में शनिवार को सतनाम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा, पूजा-अर्चना एवं गिरौधपुरी मॉडल जैतखाम का लोकार्पण कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए, जिससे पूरे गांव में आध्यात्मिक और उत्सवमय माहौल बना रहा।

 

इस अवसर पर जैतखाम में विधिवत पालो चढ़ाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्म गुरु युवराज गुरु माननीय खुशवंत साहेब जी (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) को उपस्थित होना था, किन्तु कुछ कारणोंवश वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

 

इसके बावजूद समारोह में अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख अतिथियों में क्षेत्रीय विधायक श्री रामकुमार यादव जी, बीजेपी जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा जी, पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य श्री निर्मल सिन्हा जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल जी, जनपद अध्यक्ष मालखरौदा श्री कवि शरण वर्मा जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे जी, जनपद सदस्य श्रीमती शौखीन बिहारी लाल धीरहे जी, बसपा जिलाध्यक्ष श्री जी.आर. बंजारे जी, प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश लहरें जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हीरा देवी साडे जी, मंडल अध्यक्ष मालखरौदा श्री जगदीश चंद्रा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में दर्जनों सरपंच, उपसरपंच श्रीमती बसंती केसर भारद्वाज जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सक्रिय महिला समूह, पंचगण, ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें, बच्चे एवं नव युवा एकता संगठन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में टी.आर. कुर्बान जी की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम तुलसीडीह एवं बड़ेमुड़पार के समस्त नागरिकों को आयोजकों द्वारा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

 

  • Related Posts

    खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

    दशमेश पब्लिक स्कूल में गूंजी नशामुक्ति की हुंकार, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।         सरगुजा। सरगुजा पुलिस एवं जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नवा बिहान’ नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!