Narendra Modi के “मन की बात” कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, बूटापारा में युवाओं का दिखा उत्साह

Spread the love

 

छत्तीसगढ़/बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं और झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में सामूहिक श्रवण, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

 

 

बिलासपुर/मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत बूटापारा में रविवार, 26 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो/टीवी कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गांव के बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति देखने को मिली।

कार्यक्रम में विशेष रूप से बिलासपुर संभाग के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह प्रभारी श्री पल्लवधर जी की उपस्थिति रही। उनके साथ सह संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव, प्रार्थो चक्रवर्ती, विवेक पाण्डेय, टिंकू शर्मा, बंटी शर्मा, सुरेश पटेल, शिवभोला कश्यप, संजय लहरे, गोपाल गंधर्व एवं जमुना प्रसाद धुरी सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने पूरे ध्यान और गंभीरता के साथ “मन की बात” सुनी और प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संदेशों से प्रभावित होकर प्रसन्नचित नजर आए। आयोजन स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा और देशभक्ति का माहौल बना रहा, जहां उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम के अंत में “जय भाजपा, विजय भाजपा” के नारों के साथ अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।

इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम ने न केवल जनसंपर्क को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक एकता और जागरूकता का भी संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से आमजन को देश की नीतियों और योजनाओं की जानकारी सीधे तौर पर प्राप्त होती है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरणा मिलती है।

 

  • Related Posts

    मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर: विरासत, धर्म और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, बनेगा समग्र मास्टर प्लान

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। जिले की ऐतिहासिक पहचान मल्हार और रतनपुर को नई विकास दिशा देने की तैयारी शुरू…

    आधी रात श्मशानघाट में चार लोगों की संदिग्ध गतिविधि से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने एक युवक को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशानघाट में शुक्रवार देर रात संदिग्ध गतिविधियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!