“पानी की बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, जर्जर स्कूल में बच्चों की पढ़ाई खतरे में — ग्राम पंचायत कांजीपानी की अनदेखी पर उठे सवाल”

Spread the love

 

कोरबा/पाली विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

कोरबा जिला के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कांजीपानी में पेयजल संकट और जर्जर प्राथमिक शाला की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद अब तक जिला एवं जनपद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद भी बच्चे जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

 

 

 

कोरबा/पाली। विकासखंड पाली की ग्राम पंचायत कांजीपानी इन दिनों दो गंभीर समस्याओं—पेयजल संकट और जर्जर प्राथमिक शाला भवन—से जूझ रही है। गांव के लोगों का कहना है कि गर्मी और बारिश के बीच भी स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत के सरपंच और सचिव ने इस संबंध में जिला सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ तथा अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक न तो पेयजल समस्या का समाधान किया गया है और न ही स्कूल भवन की मरम्मत या नए भवन निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल हुई है।

इधर, नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन गांव के बच्चे आज भी जर्जर प्राथमिक शाला भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भवन की स्थिति बेहद खराब है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल संकट का तत्काल समाधान, स्कूल भवन की मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण तथा पंचायत की अन्य मूलभूत समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।

 

  • Related Posts

    अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर, 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में अब अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ पहले से कहीं अधिक सख्त…

    आवास सत्यापन को लेकर पाली विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में हुई ग्राम सभा, हितग्राहियों की जानकारी का हुआ सत्यापन

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पाली विशेष रिपोर्ट।     कोरबा जिला के पाली विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में आवास सत्यापन संबंधी ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!