13 वर्षीय बच्ची को कुचलकर भागे ट्रक चालक का 55 किमी तक पीछा, पुलिस ने दबोचा

Spread the love

 

मोहला/छत्तीसगढ़ स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वर्षीय मासूम दीपाली को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक बैरिकेडिंग तोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए 55 किलोमीटर तक पीछा कर कोरकोटी के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे की हालत में ट्रक चलाने की पुष्टि हुई हैं।

 

 

 

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। ग्राम गुंडरदेही में सुबह करीब 10:50 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वर्षीय दीपाली को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिलेभर में अलर्ट जारी कर ट्रक को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए। अंबागढ़ चौकी में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर ट्रक को रोकना चाहा, लेकिन चालक ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिस जवानों की जान जोखिम में डाल दी और तेज रफ्तार से भाग निकला।

इसके बाद पुलिस ने करीब 55 किलोमीटर तक हाई-स्पीड पीछा किया। आखिरकार मानपुर से आगे कोरकोटी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। मौके का फायदा उठाकर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार चालक की पहचान देवी सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उसके नशे की हालत में वाहन चलाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के गंभीर खतरे को उजागर किया है। वहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और साहसिक पीछा कर आरोपी को पकड़ना कानून व्यवस्था की बड़ी सफलता माना जा रहा।

 

 

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!