दरिमा थाना के सामने भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल, 108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर उठे सवाल

Spread the love

 

सरगुजा/छत्तीसगढ़। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।

 

 

सरगुजा जिला के दरिमा थाना के सामने शनिवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा में 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों को निजी वाहन व 112 की मदद से घायलों को अंबिकापुर रेफर करना पड़ा। घटना के बाद आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

 

सरगुजा/दरिमा। शनिवार, 27 जून की शाम लगभग 8 बजे दरिमा थाना के सामने दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।

घायलों की पहचान पंकज सिंह एवं इंदर कुमार सिंह, दोनों निवासी ग्राम बरगई, तथा दूसरी मोटरसाइकिल के चालक हेमंत कुमार, निवासी ग्राम नावापारा खुर्द, के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी पंचानन कुमार ने तत्काल घटना की सूचना दरिमा थाना को दी। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया गया कि पंचानन कुमार ने काफी प्रयास के बाद घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। इस बीच सबसे बड़ी समस्या तब सामने आई जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा में आपातकालीन सेवा के लिए एक भी 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं मिली। सरकार द्वारा संचालित आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के तहत एंबुलेंस की अनुपलब्धता के कारण गंभीर रूप से घायल पंकज सिंह और इंदर कुमार को उनके परिजनों ने निजी वाहन से अंबिकापुर रवाना किया, जबकि हेमंत कुमार को 112 पुलिस वाहन की सहायता से जिला अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया।

 

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और 108 एंबुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अस्पतालों में हर समय एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

 

 

  • Related Posts

    13 वर्षीय बच्ची को कुचलकर भागे ट्रक चालक का 55 किमी तक पीछा, पुलिस ने दबोचा

    Spread the love

    Spread the love  मोहला/छत्तीसगढ़ स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वर्षीय मासूम दीपाली को कुचलकर मौत के…

    अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर, 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में अब अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ पहले से कहीं अधिक सख्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!