निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

 

बिलासपुर विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक पहली मंजिल पर पुट्टी का कार्य कर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतक की पहचान छोटे साहू (24 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-12, न्यापारा, सिरगिट्टी के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंटर था और अपने एक साथी के साथ निर्माणाधीन मकान में पुट्टी का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान उसका संपर्क ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हो गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर जिला देसहा यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का गठन — एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर जोर

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तोरवा स्थित बंगाली भवन में बिलासपुर जिला देसहा यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।…

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!