बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।
बिलासपुर। शनिवार देर शाम बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप शंकर नगर आरओबी के नीचे एक मालगाड़ी का वैगन अचानक डाउन लाइन पर बेपटरी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और इंजीनियरिंग, तकनीकी व परिचालन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी की गति काफी धीमी थी, जिसके कारण एक बड़ायुद्धस्तर पर चला राहत कार्य रेल हादसा टल गया। यदि ट्रेन तेज रफ्तार में होती तो कई डिब्बे पटरी से उतर सकते थे, जिससे गंभीर दुर्घटना होने की आशंका थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

युद्धस्तर पर चला राहत कार्य
घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित ट्रैक को सुरक्षित करते हुए राहत एवं बहाली का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया। भारी मशीनों और तकनीकी कर्मचारियों की मदद से बेपटरी हुए वैगन को हटाया गया तथा ट्रैक की मरम्मत की गई। आवश्यक तकनीकी सुधार के बाद रेल यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कर दिया गया।
तकनीकी जांच शुरू
रेलवे प्रशासन ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर वैगन में तकनीकी खराबी या ट्रैक संबंधी कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
कुछ समय प्रभावित रहा रेल यातायात
वैगन के बेपटरी होने से कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन रेलवे ने स्थिति को तेजी से नियंत्रित कर लिया। फिलहाल ट्रैक को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है और रेल संचालन सामान्य रूप से जारी है।







