48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

 

 

जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों एवं एक विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी गया लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 16 लाख 60 हजार रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है। इसमें चांदी के छत्र, मुकुट, चक्र, सोने के आभूषण, दान पेटी से चोरी की गई नकदी के अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया इलेक्ट्रॉनिक कटर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

 

जानकारी के अनुसार 1-2 अगस्त की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर, नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महंत स्थित चंडी दाई मंदिर तथा ग्राम जगमहंत के बड़ी विशाल मंदिर को निशाना बनाया था। चंडी दाई मंदिर से नौ देवियों के चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण और दान पेटी की नकदी चोरी कर ली गई थी। वहीं अन्य मंदिरों से भी कीमती धार्मिक सामग्री और नकदी पार कर दी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने चोरी गया अधिकांश सामान बरामद कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिरों में हुई इस बड़ी चोरी का त्वरित खुलासा होने से क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की है।

 

 

 

  • Related Posts

    जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

    10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    Spread the love

    Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!