Aaj ka Rashifal 11 अगस्त 2026 : मिथुन और सिंह राशि के लिए दिन लाभदायक, गजकेसरी योग का मिलेगा फायदा,जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

 

 

Aaj ka Rashifal 11 अगस्त 2026

 

 

 

 

मेष राशिफल

 

आज घर और परिवार से जुड़े मामलों में गहरा जुड़ाव महसूस होगा। सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव चारों एक साथ आपके चौथे भाव में घर के भाव में मौजूद हैं। यह दुर्लभ संयोग पारिवारिक सामंजस्य और भावनात्मक मजबूती लेकर आएगा। मन घर की जड़ों की तरफ खिंचेगा, पुराने रिश्तों की अहमियत समझ आएगी। कोई भूली बिसरी याद भी ताजा हो सकती है। मगर, आज परिवार में इतना डूब मत जाइए कि दूसरों की बात सुनना भूल जाएं, अपनों का नजरिया भी समझिए। मंगलदेव के अकेले शत्रु राशि में होने से भाई-बहन से बातचीत में तीखापन आ सकता है, इसलिए बहस से बचिए। सेहत के मामले में मांसपेशियों में दर्द हो सकता है, सतर्क रहिए। शुक्रदेव की स्थिति के कारण आत्म-आलोचना से बचिए। नींद पर ध्यान दीजिए, शनिदेव की वजह से थोड़ी सुस्ती रह सकती है। करियर में गुरुदेव अस्त होने से फल में देरी होगी, धैर्य रखिए।

उपाय: आज चने की दाल का दान करें।

 

वृषभ राशिफल

 

आज भाई-बहन या आसपास रहने वालों से बातचीत में गहराई और अपनापन दिखेगा, सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव की दुर्लभ युति इस भाव में शुभ असर डालेगी, पुरानी बातें फिर से याद आ सकती हैं, मन में अपनापन महसूस होगा। धन के मामलों में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला मत लीजिए, नुकसान झेलना पड़ सकता है। हाथ थोड़ा रोककर रखिए। प्रेम प्रसंग में शुक्रदेव की स्थिति की वजह से अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल सकती है। मगर, इसके लिए खुद की कमियां न निकालें। खुद को कोसने की जरूरत नहीं। करियर में सामान्य प्रगति रहेगी, कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा। दोस्तों का साथ मिलेगा, उनकी बातों में सुकून मिलेगा। सेहत के लिए आराम जरूरी है, शनिदेव की स्थिति के कारण थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

उपाय: आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

 

मिथुन राशिफल

 

आज आपके व्यक्तित्व में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में सक्रिय हैं। कल जो चंद्रदेव का साथ था वो अब हट चुका है, इसलिए ऊर्जा कुछ शांत जरूर हुई है फिर भी बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी है। थोड़ा संभलकर बोलें। गुस्सा आए तो एक पल रुककर सोचें, फिर कोई कदम उठाएं, जल्दबाजी में कुछ मत कहिए। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव के साथ आने से स्थिरता और गहरी भावनात्मक मजबूती रहेगी। यह शुभ संकेत है, जो आर्थिक मामलों में मन को राहत देगा। भाई-बहन से बातचीत में सतर्क रहें, बेवजह की नोकझोंक टालिए। करियर में गुरुदेव अस्त होने से फल में देरी होगी, धैर्य रखिए। प्रेम में संयम जरूरी है, वर्ना बात बिगड़ सकती है। सेहत के मामले में थोड़ी बेचैनी हो सकती है।

उपाय: आज ठंडे जल से स्नान करें।

 

कर्क राशिफल

 

आज आपकी राशि में एक बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव चारों आपकी ही राशि में मौजूद हैं, चंद्रदेव तो स्व-राशि में हैं यानी अपने ही घर में ही हैं। इससे भावनात्मक स्थिरता, आत्मविश्वास और पारिवारिक सामंजस्य का बेहतरीन दिन बनेगा। मन आत्मचिंतन की तरफ ज्यादा झुकेगा, पुरानी जड़ों और अपनों की अहमियत समझ आएगी। हालांकि, इतनी भावुकता के बीच खुद में ही सिमटने से बचिए, दूसरों का नजरिया भी सुनिए, वर्ना बात बिगड़ सकती है। खर्च बढ़ने और एकांत में रहने का मन करने की आशंका है, मंगलदेव की वजह से यह भाव थोड़ा सक्रिय रहेगा। भाई-बहन से जुड़े आर्थिक विषयों में शुक्रदेव के कारण सतर्क रहिए। पैसों को लेकर विवाद न करें। भाग्य का साथ मिलेगा पर शनिदेव की वजह से असर देर से दिखेगा

उपाय: चांदी के पात्र में पानी पिएं या चांदी की अंगूठी पहनें।

 

सिंह राशिफल

 

आज दोस्तों और सामाजिक दायरे से जुड़े मामलों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जिससे कुछ जल्दबाजी या उत्तेजना महसूस हो सकती है। इसलिए इनसे जुड़े विषयों में थोड़ा संभलकर चलें। एकांत में समय बिताने का मन करे, तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए। सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव की 12वें भाव में दुर्लभ युति गहरी शांति और आत्मचिंतन की ओर ले लाएगी, जिससे मन को सुकून महसूस होगा। गुप्त मामलों में शुक्रदेव की वजह से सतर्क रहिए, राज की बात पता चलने पर भी उसे राज ही रहने दीजिए। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन असर धीरे-धीरे दिखेगा। प्रेम के मामले में भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाएंगे। ध्यान या पूजा पाठ के लिए वक्त निकालिए, आज का दिन इसके लिए बेहद अनुकूल है। पैसों को लेकर आज किसी की बातों में आकर निर्णय न लें, अपनी समझ पर भरोसा रखें।

उपाय: आज माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

 

कन्या राशिफल

 

आज मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में डटे हुए हैं इसी वजह से करियर के मोर्चे पर काम में तेजी और जोश दोनों नजर आएंगे, लेकिन इस जोश में बहकर कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में मत ले लीजिएगा। साथी कर्मचारियों या अपने नीचे काम करने वालों से बात करते वक्त जुबान पर लगाम रखें, गलत भाषा से बचें। दूसरी तरफ, दोस्तों और सामाजिक दायरे में सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव की एक दुर्लभ युति बन रही है। इसका असर शुभ सहयोग और इच्छाएं पूरी होने की सूरत में दिखेगा। शुक्रदेव के नीच स्थिति में होने से अपनी पर्सनैलिटी को लेकर मन में शक उठ सकता है, लेकिन इस पर ज्यादा मत सोचिए। जीवनसाथी या पार्टनर से जुड़े मामलों में आज गंभीरता बनी रहेगी। प्रेम के रिश्ते में खुद को कठोर या अड़ियल न बनाएं, थोड़ी नरमी रखिए। खुद की तुलना दूसरों से करने के बजाय आज अपनी रफ्तार पर भरोसा रखिए, हर किसी का समय अलग होता है।

उपाय: गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।

 

तुला राशिफल

 

आज आपके दसवें घर में सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव की एक दुर्लभ युति बन रही है और इसका असर सीधे आपके करियर और सम्मान पर पड़ने वाला है, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पर गुरुदेव अस्त हैं, तो फल थोड़ा विलंबित मिलेगा। मेहनत पूरी करें क्योंकि यदि आप भाग्य के भरोसे बैठे हैं, तो अभी थोड़ा समय और लगने से धैर्य रखना चाहिए। धार्मिक कामों में आज मंगलदेव की मौजूदगी कुछ ऐसी है कि आप अकेले हनुमान बनकर पूरे जोश से काम में जुट जाएंगे। बस याद रहे, क्रेडिट न मिले तो गुस्सा मत करना, काम करना ही असली बात है। शुक्रदेव नीच स्थिति में हैं, इसलिए मन में कभी-कभी अकेलापन घर कर सकता है। इसे ज्यादा तूल न दें, यह समय गुजर जाएगा। सेहत और रोजमर्रा के कामों में जरा सावधानी बरतें। दोस्तों का साथ मिलेगा तो मन को सुकून महसूस होगा। प्रेम में आज गहराई बढ़ेगी, बातचीत में अपनापन खुद-ब-खुद झलकने लगेगा। यात्रा में निकलें तो हड़बड़ी न दिखाएं, संभलकर ही आगे बढ़ें।

उपाय: आज गुरु मंत्र ओम गुं गुरवे नमः का जाप करें।

 

वृश्चिक राशिफल

 

आज भाग्य में सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव की दुर्लभ युति गहरी मजबूती लाएगी, यह आत्मचिंतन और शुभ कार्यों के लिए बेहतरीन दिन है। हालांकि, गुरुदेव अस्त होने से पूरा फल मिलने के लिए थोड़ा वक्त दीजिए। धार्मिक कामों में आप लिप्त हो सकते हैं। कोई राज की बात पता चलने पर आपका गुस्सा सातवें आसमान पर जा सकता है। लिहाजा, उतावलेपन में कोई फैसला मत लीजिए, पहले पूरी बात समझ लीजिए। दोस्तों की तरफ से शुक्रदेव के असर से पैसों में मदद मिल सकती है या कॉन्ट्री करके पार्टी कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में धैर्य रखिए, समय के साथ सब सुलझ जाएगा। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में सतर्क रहिए। सेहत ठीक ठाक रहेगी, खानपान का ध्यान रखिए। आज कोई कागजी कार्रवाई करने के दौरान फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए, वक्त लगेगा तो लगने दीजिए, हड़बड़ी से बचिए।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाकर चोला चढ़ाएं और दर्शन करें।

 

धनु राशिफल

 

आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, बातचीत में तेजी रहेगी पर बहस से बचना जरूरी है, वरना बात बिगड़ सकती है। सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव की दुर्लभ युति गहरी समझ लाएगी, यह आत्मचिंतन के लिए शुभ समय है, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है, मन को राहत मिलेगी। करियर में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्कता जरूरी है। घर परिवार का माहौल स्थिर रहेगा, कोई तनाव नहीं होगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, बड़े खर्च फिलहाल टाल दीजिए। सेहत का ख्याल रखिए, थकान हो तो आराम कीजिए। जीवनसाथी से किसी भी बात पर आज बहस मत कीजिए, गुस्से में कुछ मत कहिए जिस पर बाद में पछताना पड़े, संयम बनाए रखिए, धैर्य से काम लीजिए।

उपाय: आज माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

 

मकर राशिफल

 

आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव की दुर्लभ युति रिश्ते में गहराई और मजबूती लाएगा, बातचीत भावनात्मक और सुखद रहेगी, आपसी समझ भी बढ़ेगी। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से चोट या गलती होने का खतरा है, इसलिए संभलकर काम कीजिए। भाग्य के मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्क रहिए। भाई-बहन से बहस मत कीजिए, बेवजह की तकरार से बचिए, बात को हल्के में लीजिए। करियर में शुभ मार्गदर्शन मिलेगा, फल में देर लग सकती है। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, हिसाब किताब पर नजर रखिए। आज काम करते वक्त जल्दबाजी मत दिखाइए, चोट लगने से खुद को बचाइए, धीरे धीरे और संभलकर आगे बढ़िए, हड़बड़ी बिल्कुल मत दिखाइए।

उपाय: कभी भी किसी बेसहारा व्यक्ति का अपमान न करें।

 

कुंभ राशिफल

 

आज दिनचर्या को लेकर सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव की दुर्लभ युति गहरी स्थिरता लाएगी, पुरानी आदतों में सुधार लाना आज खासतौर पर फायदेमंद रहेगा, इसे आजमाइए। मंगलदेव मिथुन राशि में सक्रिय होने से संतान पक्ष किसी फिजिकल एक्टिविटी या स्पोर्ट्स में अच्छा काम कर सकती है। प्रेम संबंधों में उत्साह तो रहेगा पर जल्दबाजी से बचिए। गुप्त मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्क रहिए। भाई-बहन से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा महसूस होगी, रिश्ता मजबूत होगा, आपस में बातचीत बढ़ेगी। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है। सेहत को लेकर आज जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए, जरूरत लगे तो डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिए।

उपाय: सरसों के तेल का पराठा बनाकर आवारा कुत्ते को खिलाएं।

 

मीन राशिफल

 

आज आपके लग्नेश गुरुदेव समेत सूर्यदेव, चंद्रदेव और बुधदेव की दुर्लभ युति पंचम भाव में हो रही है। इससे आपको गहरी खुशी मिलेगी और रचनात्मक ऊर्जा बनी रहने से यह दिन मन को नई दिशा देने वाला है, कोई नया विचार भी आज जन्म ले सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे, प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। रचनात्मक कामों में मन लगेगा। घर, मां या गाड़ी से जुड़े मामलों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी या बहस से बचिए, वर्ना छोटी बात बड़ी बन सकती है। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्क रहिए, बात को धैर्य से सुनिए। करियर में रचनात्मकता का सहारा लीजिए, यही आपकी असली ताकत है। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, बड़े फैसले सोच समझकर लीजिए। घर से जुड़ा कोई भी फैसला आज जल्दबाजी में मत लीजिए, परिवार से बात करके ही आगे बढ़िए।

उपाय: आज गुरु मंत्र ओम गुं गुरवे नमः का जाप करें।

 

 

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 10 August 2026: आज सोम प्रदोष व्रत पर बन रहे सिद्धि और वज्र योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 10 August 2026         मेष राशिफल   आज वज्र योग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। लंबे समय से रुके कार्यों में…

    Aaj Ka Rashifal 09 August 2026: आज कामिका एकादशी पर बन रहा द्विपुष्कर योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 09 August 2026       मेष राशिफल   आज द्विपुष्कर योग का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!