बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।
बिलासपुर। 15/08/2026 देश की आजादी का पर्व 80 वां स्वतंत्रता दिवस आज शनिवार को बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय माहौल के बीच मनाया गया। तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद बच्चों और कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य, डांस एवं नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पुलिस ग्राउंड भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

समारोह में पुलिस, सेना एवं सुरक्षा बलों की ओर से अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान उपस्थित लोगों को शपथ दिलाकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प कराया गया।
इस गरिमामय अवसर पर कलेक्टर, मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह ने नागरिकों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया। तिरंगे के रंग में सजे पुलिस ग्राउंड में देर तक देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। समारोह का समापन राष्ट्र और देश की सेवा के संकल्प के साथ हुआ।






