MCB में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत की खबर, 25 से अधिक घायल!

Spread the love

 

 

 

छत्तीसगढ़ के भरतपुर में मची चीख-पुकार, बस मालिक की भी मौत की जानकारी; 15 गंभीर घायलों को अंबिकापुर किया गया रेफर

भरतपुर/ छत्तीसगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

47 यात्रियों से भरी बस, अचानक हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में कुल 47 यात्री सवार थे। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बस सेमरमथानी मोड़ के पास पहुंची, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य में मदद की और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

15 गंभीर घायलों को अंबिकापुर किया गया रेफर

जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल 15 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य 10 घायलों का इलाज केल्हारी में जारी है। हादसे में बस चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है।

कैसे हुआ हादसा? जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर यात्री बसों की सुरक्षित आवाजाही, वाहन की तकनीकी स्थिति और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

  • Related Posts

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!