मुंगेली में माता विसर्जन की भव्यता में लगा चार चांद! ‘जूनियर अमिताभ बच्चन’ मुकेश गढ़वी की एंट्री बनी आकर्षण का केंद्र

Spread the love

 

 

मुंगेली। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।

 

 

मुंगेली। 22 अक्टूबर 2026। माता रानी की भक्ति, श्रद्धालुओं का उत्साह और ‘जूनियर अमिताभ बच्चन’ मुकेश गढ़वी की खास मौजूदगी! मुंगेली जिले में माता विसर्जन का धार्मिक आयोजन उस वक्त और भी खास हो गया, जब मशहूर अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मुकेश गढ़वी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने आयोजन की रौनक बढ़ाई और स्थानीय लोगों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया।

मुंगेलीवासियों ने दिया दिल खोलकर सम्मान

माता रानी के विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे मुकेश गढ़वी का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुंगेलीवासियों ने उनके आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं, मुकेश गढ़वी को कार्यक्रम में आमंत्रित करने वाले रामकुमार सोनी सर और उनके सभी सहयोगियों के प्रति भी लोगों ने सम्मान और धन्यवाद प्रकट किया।

मुकेश गढ़वी बोले—‘मुंगेली आना मेरा सौभाग्य’

मुंगेली पहुंचकर अपने अनुभव साझा करते हुए मुकेश गढ़वी ने कहा कि यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। माता रानी के एक के बाद एक दर्शन करने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद सुखद और भावुक अनुभव रहा।

उन्होंने कहा, “मुंगेली जिले में आना मेरा सौभाग्य है। माता रानी के दर्शन करना अत्यंत दुर्लभ और सौभाग्य की बात है। यहां बहुत ही अच्छे तरीके से एक के बाद एक माता रानी के दर्शन हुए, जिसे पाकर मुझे अपार खुशी महसूस हुई। यहां की संस्कृति और लोगों से मिलकर मुझे अपनेपन का एहसास हुआ।”

उन्होंने मुंगेली के लोगों से मिले प्यार और सम्मान की सराहना करते हुए भविष्य में भी यहां आने की इच्छा जताई।

आस्था, परंपरा और अपनत्व की यादगार तस्वीर

माता विसर्जन का यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा के साथ सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का संदेश देता नजर आया। मुकेश गढ़वी की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक खास पहचान दी, वहीं मुंगेलीवासियों के आत्मीय व्यवहार ने उनके अनुभव को और भी यादगार बना दिया।

मुंगेली की धरती पर माता रानी के जयकारों के बीच उमड़ा उत्साह और मिला अपार स्नेह इस आयोजन की खूबसूरत याद बन गया।

 

 

 

  • Related Posts

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!