पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार पर जिला प्रेस क्लब का कड़ा रुख, विद्यावती सिदार से लिखित माफीनामे की मांग

Spread the love

 

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। विशेष रिपोर्ट।

 

माफीनामा नहीं मिलने तक विद्यावती सिदार की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों का होगा बहिष्कार, भाजपा संगठन को ज्ञापन सौंपकर प्रेस क्लब ने रखी दोटूक मांग

सारंगढ़। भाजपा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। 9 नवंबर को आयोजित इस समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद पत्रकारों के मोबाइल फोन बंद कराने और छीनने की कथित कोशिश ने राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत में हलचल मचा दी है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिला प्रेस क्लब ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा संगठन के सामने अपनी मांग स्पष्ट कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपावली मिलन समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। इसी दौरान घटनाक्रम की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार जब अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे, तब कथित तौर पर उनके मोबाइल बंद कराने और छीनने की कोशिश की गई। पत्रकारों का आरोप है कि यह सब भाजपा जिला सह प्रभारी विद्यावती सिदार के कहने पर किया गया।

लिखित माफीनामे के बिना नहीं थमेगा विरोध

घटना से नाराज जिला प्रेस क्लब ने भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल सहित प्रदेश संगठन महामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। प्रेस क्लब ने जिला भाजपा सह प्रभारी विद्यावती सिदार से पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के समक्ष सार्वजनिक रूप से लिखित माफीनामा प्रस्तुत करने की मांग की है।

प्रेस क्लब का कहना है कि पत्रकार किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में समाचार संकलन और घटनाक्रम की निष्पक्ष कवरेज के लिए पहुंचते हैं। यह उनका पेशेगत दायित्व है। ऐसे में कवरेज के दौरान पत्रकारों को रोकने, मोबाइल फोन बंद कराने अथवा छीनने का कथित प्रयास करना पत्रकारिता की स्वतंत्रता, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा गंभीर सवाल खड़ा करता है।

प्रेस क्लब की बैठक में बहिष्कार का प्रस्ताव पारित

इस मामले को लेकर जिला प्रेस क्लब की बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया है कि जब तक विद्यावती सिदार द्वारा लिखित माफीनामा प्रस्तुत नहीं किया जाता, तब तक प्रेस क्लब के सदस्य उनकी मौजूदगी वाले जिले के राजनीतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे।

प्रेस क्लब ने इस संबंध में भाजपा संगठन से मामले को गंभीरता से लेने और उचित संगठनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा एवं भाजपा संगठन मंत्री को भी भेजी गई है।

अब भाजपा संगठन के रुख पर टिकी निगाहें

पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े इस मामले ने जिले में नई बहस छेड़ दी है। जिला प्रेस क्लब के कड़े रुख के बाद अब सभी की निगाहें भाजपा संगठन के अगले कदम पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या भाजपा संगठन पत्रकारों की मांग पर गंभीरता दिखाते हुए कोई ठोस पहल करेगा या यह विवाद आने वाले दिनों में और गहराएगा?

फिलहाल जिला प्रेस क्लब ने स्पष्ट कर दिया है कि पत्रकारों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लिखित माफीनामा मिलने तक विरोध एवं बहिष्कार जारी रहेगा।

 

 

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 13 नवंबर 2026 :बुध और शुक्र की बदल रही है चाल, जानें अपना आज का राशिफल

    Spread the love

    Spread the love      Aaj Ka Rashifal 13 नवंबर 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई-बहनों से यदि किसी बात…

    नवनियुक्त ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रवि शंकर राजवाड़े का भव्य स्वागत एवं सम्मान, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love  बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट रिपोर्ट।     बैकुंठपुर (कोरिया)। सर्व अंबेडकर मूलनिवासी विचार मंच कोरिया के तत्वावधान में नवनियुक्त ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष श्री रवि शंकर राजवाड़े जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!