PRGI में ‘भारत सम्मान’ का सफल पंजीयन, पत्रकारिता जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल

Spread the love

 

 

प्रधान संपादक एवं प्रकाशक श्री जितेन्द्र कुमार जायसवाल को मीडिया सम्मान परिवार ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हिंदी मासिक समाचार पत्र ‘भारत सम्मान’ का भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत प्रेस महापंजीयक (PRGI) में सफल पंजीयन होने से पत्रकारिता जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि समाचार पत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मीडिया सम्मान परिवार की ओर से समाचार पत्र के प्रधान संपादक एवं प्रकाशक श्री जितेन्द्र कुमार जायसवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

उल्लेखनीय है कि ‘भारत सम्मान’ का पंजीयन प्रेस एवं पत्रिकाओं का पंजीकरण अधिनियम, 2023 के अंतर्गत किया गया है। समाचार पत्र का पंजीयन क्रमांक CTHIN/26/A9474 है। यह समाचार पत्र हिंदी भाषा में मासिक रूप से प्रकाशित होगा। इसका पंजीयन प्रमाण-पत्र 12 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।

मीडिया सम्मान परिवार ने इस उपलब्धि को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज बनने, जनहित के मुद्दों को सामने लाने और लोकतंत्र को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, निर्भीकता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही सच्ची पत्रकारिता की पहचान है।

परिवार ने विश्वास जताया कि श्री जितेन्द्र कुमार जायसवाल जी के कुशल नेतृत्व में ‘भारत सम्मान’ पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन करते हुए निरंतर नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनकर जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

मीडिया सम्मान परिवार की ओर से श्री जितेन्द्र कुमार जायसवाल जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।

जय हिंद! जय भारत!

 

 

 

  • Related Posts

    छठ महापर्व पर सरगुजा पुलिस का हाई अलर्ट! अंबिकापुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 13 छठ घाटों पर 400 जवानों का पहरा!

    Spread the love

    Spread the love    अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।   श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम, शहर में बदला यातायात का रूट; 14 नवंबर दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर सुबह…

    पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार पर जिला प्रेस क्लब का कड़ा रुख, विद्यावती सिदार से लिखित माफीनामे की मांग

    Spread the love

    Spread the love    सारंगढ़-बिलाईगढ़। विशेष रिपोर्ट।   माफीनामा नहीं मिलने तक विद्यावती सिदार की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों का होगा बहिष्कार, भाजपा संगठन को ज्ञापन सौंपकर प्रेस क्लब ने रखी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!