छठ महापर्व पर सरगुजा पुलिस का हाई अलर्ट! अंबिकापुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 13 छठ घाटों पर 400 जवानों का पहरा!

Spread the love

 

 

अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम, शहर में बदला यातायात का रूट; 14 नवंबर दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध।

अंबिकापुर। लोक आस्था, सूर्य उपासना और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा को लेकर सरगुजा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। छठ घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है।

शहर और रिंग रोड में भारी वाहनों की नो-एंट्री!

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी यातायात एडवाइजरी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे तक भारी एवं मालवाहक वाहनों का शहर और रिंग रोड में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दरिमा मोड़, सांड़बार बेरियर, अजिरमा बेरियर, एफसीआई गोदाम चठिरमा, ककना मोड़ और आरटीओ कार्यालय के पास प्रतिबंध लागू रहेगा।

13 छठ घाटों पर पुलिस का सुरक्षा घेरा

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले के कुल 13 छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। खर्रा नदी, घुनघुट्टा बांध और शंकरघाट रामानुजगंज रोड पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रमुख घाटों पर लगभग 45-45 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक घाट पर प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ अग्निशमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। चैन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी।

🚔 400 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा

छठ पर्व के दौरान पूरे जिले में लगभग 400 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए पांच पेट्रोलिंग टीम और दो बाइक पेट्रोलिंग टीम बनाई गई हैं, जो दो शिफ्ट में लगातार गश्त करेंगी।

इन रास्तों से होगा बसों का आवागमन

प्रतापपुर जाने वाली बसें गांधी चौक, अंबेडकर चौक, बनारस मार्ग, साईं कॉलेज, डिगमा और सरगवां होकर चलेंगी।

रामानुजगंज जाने वाली बसों के लिए गांधी चौक, अंबेडकर चौक, बनारस मार्ग, साईं कॉलेज, डिगमा, सरगवां, चिखलाडीह, सिधमा और ककना मार्ग निर्धारित किया गया है।

रायपुर, रायगढ़, बनारस, वाड्रफनगर और मनेन्द्रगढ़ की ओर जाने वाली बसें न्यू बस स्टैंड से अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से संचालित होंगी।

शंकरघाट और घुनघुट्टा बांध जाने वालों के लिए रूट डायवर्जन

रामानुजगंज से आने वाले यात्री वाहन और चारपहिया वाहन भकुरा, नवापारा, सरगवां और सकालो मार्ग से आवागमन करेंगे। लुचकी से दरिमा जाने वाले वाहनों के लिए करजी चौक तथा नवानगर-दमाली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एयरपोर्ट तिराहा से मार्ग परिवर्तन किया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था

वाहनों की भीड़ और जाम से बचाव के लिए संजय पार्क के सामने, सूटन ढाबा के पास, खनिज बैरियर, मोंटफोर्ट स्कूल के पास और घुनघुट्टा नदी के आसपास अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

सरगुजा पुलिस की अपील— सहयोग करें, सुरक्षित छठ मनाएं!

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट एडवाइजरी का पालन करें, अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

आस्था के महापर्व पर सुरक्षा का मजबूत पहरा! श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए सरगुजा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद ।

 

 

 

  • Related Posts

    PRGI में ‘भारत सम्मान’ का सफल पंजीयन, पत्रकारिता जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल

    Spread the love

    Spread the love    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक श्री जितेन्द्र कुमार जायसवाल को मीडिया सम्मान परिवार ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं नई दिल्ली। राष्ट्रीय हिंदी मासिक समाचार पत्र ‘भारत…

    पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार पर जिला प्रेस क्लब का कड़ा रुख, विद्यावती सिदार से लिखित माफीनामे की मांग

    Spread the love

    Spread the love    सारंगढ़-बिलाईगढ़। विशेष रिपोर्ट।   माफीनामा नहीं मिलने तक विद्यावती सिदार की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों का होगा बहिष्कार, भाजपा संगठन को ज्ञापन सौंपकर प्रेस क्लब ने रखी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!