बिलासपुर में रफ्तार का कहर! डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार एक्टिवा, 21 वर्षीय युवती की मौके पर दर्दनाक मौत

Spread the love

 

 

बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।

 

 

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में मातम छा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यदुनंदन नगर तिफरा निवासी दिशा मनहर (21 वर्ष), पिता भवानी मनहर, अपनी एक्टिवा क्रमांक CG 12 BU 5157 से देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच श्रीकांत वर्मा मार्ग से गुजर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी। हादसे में उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

एक पल की लापरवाही, जिंदगी पर भारी!

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 21 वर्ष की उम्र में दिशा की असमय मौत से परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क पर थोड़ी सी असावधानी और अनियंत्रित रफ्तार किस तरह जिंदगी छीन सकती है, यह हादसा उसकी दर्दनाक तस्वीर पेश करता है।

अपील: वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें, यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट जरूर पहनें। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपके और आपके परिवार के जीवन की रक्षा कर सकती है।

 

 

 

  • Related Posts

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता राशि, मुख्यमंत्री साय ने सेंदरी से शुरू की धान खरीदी

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर । 16 नवंबर 2026     छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की श्री श्री मां काली की पूजा-अर्चना, भव्य कीर्तन से भक्तिमय हुआ बंगला भवन

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब, भव्य कीर्तन की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; नगर विधायक अमर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!