Aaj Ka Rashifal 22 March: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शीतला अष्टमी का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मिलने पर घर में खुशी आएगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

बुद्धि बल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि 

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी।अधीनस्थ कर्मचारी अथवा पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

विरोधी आपका सामना नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

कन्या राशि

धन और यश में वृद्धि होगी। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें।

तुला राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा। रिश्तों में निकलता आएगी। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

वृश्चिक राशि

आर्थिक सफलता मिलेगी। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है।स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

मकर राशि

पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दो और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद होगी। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। और शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

महिलाअधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकता है। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गोवंश की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related Posts

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

Spread the love

Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

“कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

Spread the love

Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!