छत्तीसगढ़ शराब घोटाला अपडेट: पूर्व मंत्री कवासी लखमा EOW कोर्ट में पेश, प्रोडक्शन वारंट की न्यायालय से मांग

Spread the love


छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में आज जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की विशेष अदालत में पेश किया गया। EOW ने घोटाले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए लखमा के प्रोडक्शन वारंट की मांग की, जिस पर दोपहर बाद सुनवाई होनी है।

गौरतलब है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 जनवरी 2025 को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले, ED ने दो बार पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया था और 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर रखा था। इसके बाद, 21 जनवरी से 4 फरवरी तक उन्हें 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जिसे बढ़ाकर अप्रैल तक कर दिया गया है।

13 मार्च को ED ने विशेष अदालत में 3,841 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें लखमा समेत 21 अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि 2019 के बाद एक सिंडिकेट ने आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया, जिससे राज्य को 2,161 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

EOW ने लखमा से पूछताछ के लिए मंगलवार को उनके प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन दाखिल किया था। EOW के वकील मिथलेश वर्मा ने बताया कि आज लखमा को कोर्ट में पेश किया गया है और दोपहर बाद सुनवाई होगी। इससे पहले, 19 और 20 मार्च को EOW को लखमा से पूछताछ की अनुमति मिली थी।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि EOW इस मामले में अन्य आरोपियों को भी तलब कर सकती है।

Related Posts

खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार

Spread the love

Spread the love  रायपुर/विशेष रिपोर्ट।       रायपुर 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजीव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!