बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के व्यस्त पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार को भीषण आगजनी की घटना ने सनसनी फैला दी। भाजपा कार्यालय के पास स्थित आहूजा टीवी सेंटर में अचानक आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की भयावहता ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।

दुकान से उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों एवं राहगीरों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। व्यस्त बाजार क्षेत्र में आग लगने की घटना से व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल बन गया।

इस भीषण अग्निकांड में दुकान को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों और कुल नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी सामने नहीं आया है।

आगजनी की घटना से व्यापारियों में चिंता
शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में हुई इस घटना ने दुकानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आग कैसे लगी और नुकसान कितना हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार









