सड़क दुर्घटना में 2 शिक्षकों की मौत

Spread the love

कोरबा ।  जिले में रविवार देर रात कार के पेड़ से टकराने से 2 शिक्षकों की मौत हो गई। 2 अन्य लोग घायल हो गए। दीपका-कुचेना मार्ग पर शक्तिनगर के पास यह हादसा हुआ।

सेंट जेवियर स्कूल, कोरबा के चार कर्मचारी बारात से वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में आगे बैठे खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी 30 वर्षीय सुभम दीप की मौके पर ही मौत हो गई।

पीछे की सीट पर बैठे चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस वजह से ये हादसा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ, मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे।

दीपका थाने के सहायक उप-निरीक्षक खगेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा

Related Posts

लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

Spread the love

Spread the love  सूरजपुर के खदान क्षेत्र में कवरेज के दौरान पत्रकारों को बंधक बनाकर की गई मारपीट, कथित खनन माफिया की दबंगई से कानून-व्यवस्था और प्रेस की सुरक्षा पर…

लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/सूरजपुर | विशेष रिपोर्ट   छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भास्कर पारा कोयला खदान क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!