शराबी कार चालकों ने बुलेट सवार परिवार को मारी टक्कर, मासूम गंभीर

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर की वीआईपी रोड रविवार को नशे और लापरवाही का मंजर बन गई, जब शराब के नशे में धुत दो कार सवारों ने बुलेट सवार एक परिवार को रौंद डाला।

इस बर्बर हादसे में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई और गुस्से में दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी।


तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक पर हुई इस घटना से शहर दहल उठा है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपियों को हिरासत में लिया।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हरबंस ढाबा से शराब पीकर निकले थे। एक ऐसा ढाबा जो देर रात तक खुलेआम शराब परोसने के लिए बदनाम हो चुका है।

Related Posts

राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

Spread the love

Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

Spread the love

Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!