पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ली शपथ

Spread the love

सुकमा । प्रदेश भर में 08 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक “पोषण पखवाड़ा 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सुकमा जिले में कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव एवं जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष तैयारियाँ की गई हैं। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी बिस्मिता पाटले ने पोषण जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अभिनव पहल की शुरुआत की है।

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जिले की समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों, एनीमिक व गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य व पोषण संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत बच्चों में मोटापे की रोकथाम हेतु स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, पोषण भी पढ़ाई भी, पर्यावरण संरक्षण (मिशन लाइफ), जल संरक्षण, योग शिविर, स्थानीय व मिलेट आधारित खाद्य पदार्थों का प्रचार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और एनीमिया उन्मूलन से जुड़ी गतिविधियाँ शामिल हैं।

आज आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री ध्रुव ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर पोषण से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ साझा की गईं।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संबंधित विभागों उद्यानिकी, खाद्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य विभागों से समन्वय स्थापित किया गया है। सभी विभाग मिलकर इस महत्त्वपूर्ण अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे

Related Posts

पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!

Spread the love

Spread the love    जशपुर/पत्थलगांव। विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर…

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!