कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Spread the love

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 48 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में राजिम के हेमलाल ने लगानी भूमि पर सड़क निर्माण होने के कारण मुआवजा दिलाने, ग्राम भिलाई की लुकेष्वरी निषाद ने गरीबी रेखा प्रमाण पत्र प्रदाय करने, ग्राम पंचायत सढ़ौली के समस्त ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री नल-जल योजना अंतर्गत समुचित व्यवस्था करने एवं पुराने तालाब का अमृत सरोवर योजना के तहत उन्नयन करने,

ग्राम धुमा के नारायण सिंह वर्मा ने फौती दर्ज करवाने, ग्राम सहसपुर के नोहेन्द्र कुमार ने पषुषेड दिलाने, ग्राम अतरमरा के कमलराम सिन्हा ने बिजली का पैसा वापस दिलाने, ग्राम धमनी के विष्णुराम ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, नगर पंचायत कोपरा कृषि समिति ने अस्थाई कांजी हाउस के लिए अनुमति प्रदान करने,

आमामोरा एवं ग्राम कुकरार में नये सौर उर्जा प्लांट दिलाने, बिन्द्रानवागढ़ के रामाधार सिंह ने त्रुटि सुधार के संबंध में ,ग्राम सिर्रीखुर्द के लीलूराम साहू ने आबादी पट्टा निरस्त किये जाने हेतु, ग्राम अकलवारा के देवनारायण साहू ने आने जाने व निस्तारी के लिए रास्ता हेतु, ग्राम अमरमरा के जगदीष यादव ने आर्थिक मुआवजा राषि प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किये है। इस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!