मेरठ से भी भयावह हत्याकांड : बोरे में बंद कर शव पर सीमेंट डाला, नाले में फेंका गया

Spread the love

नई दिल्ली : मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की तरह ही दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक नामी प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए चौंकाने वाला तरीका अपनाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर अनिल सिंह (47) ने अपनी पत्नी सीमा सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को प्लास्टिक की बोरी में पैक किया और सीमेंट व रेत का मिश्रण डालकर उसे जमाया। इसके बाद शव को एक नाले में फेंक दिया गया। महिला के शव की शिनाख्त उसकी नाक में पहनी नोज पिन के आधार पर की गई।

गुमराह करने की कोशिश, फिर गिरफ्तारी
हत्या के बाद अनिल ने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की और कहा कि उसकी पत्नी वृंदावन गई हुई है। हालांकि, पुलिस की पूछताछ और सबूतों की कड़ियाँ जुड़ने पर मामला सामने आ गया। जांच में अनिल का एक साथी शिवशंकर भी शामिल पाया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

20 साल पुराना रिश्ता, दो बेटे
सीमा सिंह और अनिल की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं एक 17 साल का और दूसरा 6 साल का। कुछ समय से दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। अनिल अपनी मां के साथ गुरुग्राम स्थित फार्महाउस में रहता था, जबकि सीमा दिल्ली के द्वारका स्थित एक कोठी में अपने बेटे के साथ रहती थी।

सीमा के मायके वालों का कहना है कि द्वारका की कोठी की चाबी सिर्फ दो लोगों सीमा और अनिल के पास थी, जिससे हत्या में पति की संलिप्तता की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट हुआ कि सीमा की मौत गला दबाकर की गई थी।

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!