खुद का गला काट कर युवक ने की मृत्यु पुलिस जांच में जुटी है

Spread the love

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के केरा रोड में युवक ने चाकू से खुद का गला काट लिया और उसकी मौत हो गई है। मृतक का नाम दीपक दास महंत था और वह कोरबा में ससुराल में रहकर ड्राइवरी का काम करता था।

अभी वह अपनी मां के पास जांजगीर आया हुआ था। इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा है। फिलहाल, मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक दीपक दास बार-बार गला काटने की बात करता था, वहीं वह शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से परेशान था।

ड्राइवर का काम करता था मृतक
आपको बता दें कि दीपक दास महंत, कोरबा में अपने ससुराल में रहता था और ड्राइवर का काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ अपनी मां के पास जांजगीर आया हुआ था। इसके बाद उसने केरा रोड में अपने गाला को काट लिया।

फिर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अभी शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है। सुबह 12 अप्रेल को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल, मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है और मामले की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!