15 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कई राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। चंद्रमा आज गोचर में तुला उपरांत वृश्चिक राशि से संचार करेंगे। ऐसे में आज चंद्रमा मंगल से दृष्ट रहने की वजह से चंद्र मंगल और धन लक्ष्मी योग भी बनाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशि (Aries)
आज आपका आत्मबल और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार में लाभ होगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकता है और सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
निकट संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। फैशन और रेडीमेड कपड़ों से जुड़े व्यापारियों के लिए दिन विशेष लाभदायक। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
सेहत को लेकर सावधान रहें। यात्रा करते समय सतर्कता जरूरी है। प्रेम जीवन में टकराव हो सकता है, लेकिन वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यस्थल पर विपरीतलिंगी सहकर्मियों से विवाद से बचें।
सिंह राशि (Leo)
आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी बदलने की चाह रखने वालों को शुभ समाचार मिलेगा। सेहत में सुधार और संतान से खुशी की प्राप्ति होगी। चिंता का समाधान होगा।
कन्या राशि (Virgo)
घर में शुभ कार्य हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात संभव। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
तुला राशि (Libra)
सेहत में सुधार होगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। परिवार में अनबन से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कार्य से संबंधित यात्रा सफल होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। व्यापार में सावधानी बरतें। दीर्घकालिक निवेश और प्रॉपर्टी में लाभ के संकेत हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों के लिए भी दिन शुभ।
धनु राशि (Sagittarius)
विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल समय। वैवाहिक जीवन में वाणी पर संयम रखें। सेहत में पुरानी समस्या उभर सकती है, सावधानी जरूरी।
मकर राशि (Capricorn)
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में तकनीकी समस्या के बावजूद लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण प्रेमपूर्ण रहेगा, और पुराने विवाद का समाधान हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
मानसिक तनाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी रहेगा। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें।
मीन राशि (Pisces)
लव लाइफ में रोमांस रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज से जुड़ी यात्रा फायदेमंद होगी। शुगर रोगियों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए।







