छत्तीसगढ़ में अब पहले करना होगा बिजली का रिचार्ज उसके बाद ही उपयोग कर पाएंगे बिजली.

Spread the love

छत्तीसगढ़ में अब पहले आपको बिजली का रिचार्ज करना होगा. उसके बाद ही आप बिजली उपयोग कर पाएंगे. दरअसल अब बिजली बिल आने पर नहीं बल्कि स्‍वयं रिचार्ज करने के बाद आप बिजली का उपयोग कर सकेंगे. ऐसी व्‍यवस्‍था जून 2025 से शुरू हो जाएगी. प्रीपेड स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली का उपयोग करना होगा. इसके लिए उपभोक्ताओं को मीटर को रिचार्ज कराना होगा.

जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगा है, उन्हें इस साल के अंत तक यह सुविधा मिल जाएगी. केंद्र सरकार की रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं. स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

आरडीएसएस योजना के तहत छत्‍तीसगढ़ के किसानों को प्रीपेड स्‍मार्ट मीटर स्‍क्रीम से दूर रखा जाएगा. उनको प्रीपेड मीटर नहीं दिए जाएंगे. बाकी सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे. इस मीटर की खास बात यह है कि इसकी मैनुअल रीडिंग की आवश्यकता नहीं होगी. बिजली कर्मचारी स्टेशन से ही प्रत्येक घर की बिजली की खपत की गणना कर सकेंगे.

वहीं स्मार्ट मीटर के सक्रिय हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को एडवांस में रिचार्ज कराना अनिवार्य रहेगा. रिचार्ज खत्म होते ही बिजली अपने आप कट जाएगी. हालांकि, रिचार्ज खत्म होने से पहले ही उपभोक्ताओं के फोन पर बैलेंस रिचार्ज का मैसेज आ जाएगा, ताकि वे समय रहते रिचार्ज करा सकें

Related Posts

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!