बिलासपुर में रेलवे की वजह से एक नवजात बच्चे की जान बच गई

Spread the love

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर रेलवे का बहुत बड़ा हब है. यहां से रोजाना सैकड़ों ट्रेन कई राज्यों के लिए जाती है. इस दौरान सफर करने वाले लोगों को कई बार मेडिकल कंडीशन में मदद की जरूरत पड़ती है. कई बार रेलवे मरीजों को ट्रेन के अंदर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराकर मरीजों की जान बचाने का काम करता है. बिलासपुर में मंगलवार को भी ऐसा हुआ. जब एक नवजात की जान रेलवे कर्मियों ने बचाई.

रेलवे की मदद से बची नवजात की जान : दरअसल बिहार का एक दंपति अपने नवजात बच्चे को इलाज के लिए रायपुर एम्स लाए थे. यहां ठीक से इलाज नहीं मिलने के बाद वह नवजात को साउथ बिहार एक्सप्रेस से पटना लेकर जा रहे थे. इस बीच रास्ते में नवजात बच्चे को दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट के सिलेंडर में ऑक्सीजन गिरने लगा. ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म होने लगा. नवजात की स्थिति गंभीर होने लगी. उसके बाद इसकी सूचना रेलवे को दी गई.

डिफेंस स्टाफ ने पहुंचाई मदद : तभी बिलासपुर स्टेशन पर तैनात सिविल डिफेंस स्टाफ ने अपनी मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तुरंत नवजात के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की. साथ ही शिशु के लिए चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध करवाई जिससे उसकी स्थिति स्थिर बनी रही और वह सुरक्षित रूप से पटना एम्स के लिए रवाना हुए.बिहार के इस दंपति ने इस मदद के लिए भारतीय रेलवे के विशेष रूप से बिलासपुर स्टेशन के सिविल डिफेंस स्टाफ का आभार व्यक्त किया है. रेलवे प्रशासन के इस कदम की हर ओर सराहना हो रही है.

Related Posts

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!