स्कूल के शिक्षक ने किया बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Spread the love

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा से स्कूल के शिक्षक ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छात्रा अभी 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है और वारदात 9वीं कक्षा के दौरान हुआ। छात्रा की जब तबीयत बिगड़ी और पता चला कि वह गर्भवती है तब इस मामले का खुलासा हुआ।

पीडि़ता के बयान और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मरवाही पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 16 साल की छात्रा जिले के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है। वहीं टीचर हिंदी मीडियम में पढ़ाता है।

आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर (35 साल) ने छात्रा से जान-पहचान बढ़ाई। कुछ दिनों बाद वह छात्रा को बहला-फुसला कर अपने साथ बाहर ले गया। उसने छात्रा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। अलग-अलग जगह ले जाकर उसने छात्रा से कई बार बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

कुछ दिन पहले छात्रा की तबीयत खराब हुई और परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है। नाबालिग ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। आरोपी टीचर मरवाही थाना क्षेत्र का रहने वाला है। छात्रा के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार पर जिला प्रेस क्लब का कड़ा रुख, विद्यावती सिदार से लिखित माफीनामे की मांग

Spread the love

Spread the love    सारंगढ़-बिलाईगढ़। विशेष रिपोर्ट।   माफीनामा नहीं मिलने तक विद्यावती सिदार की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों का होगा बहिष्कार, भाजपा संगठन को ज्ञापन सौंपकर प्रेस क्लब ने रखी…

Aaj Ka Rashifal 13 नवंबर 2026 :बुध और शुक्र की बदल रही है चाल, जानें अपना आज का राशिफल

Spread the love

Spread the love      Aaj Ka Rashifal 13 नवंबर 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई-बहनों से यदि किसी बात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!