जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पहला बयान सामने आया

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। आतंकियों और उसके आका पाकिस्तान पर लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है। बता दें कि इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए ज्यादातर लोग पर्यटक थे। वहीं, अब इस आतंकी हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पहला बयान सामने आ गया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।

सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी- राजनाथ सिंह
दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “हमने कई निर्दोष लोगों की जान गंवाई है। मैं मृतकों के परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं। आतंकवाद को लेकर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति है।

मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। इस आतंकी हमले के दोषियों के साथ ही इसके पर्दे के पीछे छिपे लोगों तक भी पहुंचा जाएगा। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि करारा और स्पष्ट जवाब दिया जाएगा।” राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जल्द ही इसका रिजल्ट भी देखने को मिलेगा।

विशेष धर्म को निशाना बनाया गया- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से हमला कर के विशेष धर्म को निशाना बनाया गया है। राजनाथ सिंह ने कहा- “हमले में, हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है।

इस घोर अमानवीय कृत्य ने, हम सभी को गहरे शोक और दर्द में डुबो दिया है। सबसे पहले मैं, उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। इस दुखद समय में, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!