ओवैसी का पाकिस्तान को करारा जवाब  एक लफ्ज में बता दी भारत की ताकत,

Spread the love

हैदराबाद : पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी। इसे अंजाम देने में लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ का हाथ था। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत एक तरफ जहाँ धैर्य धरे हुए है तो दूसरी ओर पाकिस्तान के नेता भारत को उकसाने के लिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

इस बीच, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। ओवैसी ने एक सभा में पाकिस्तान को उसकी असल स्थिति और भारत की ताकत का एहसास कराया। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ आधे घंटे ही नहीं, बल्कि एक पूरी सदी भारत से पीछे है। उन्होंने पाकिस्तान के सैन्य बजट को भी भारत से कम बताया और कहा कि पाकिस्तान का बजट भारत के सैन्य बजट के बराबर नहीं है।

ओवैसी ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की धमकी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बार-बार परमाणु बम की बात करता है, लेकिन याद रखें, यदि पाकिस्तान किसी अन्य देश में जाकर निर्दोष लोगों की हत्या करता है, तो कोई भी देश चुप नहीं रहेगा। ओवैसी ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह भारत के खिलाफ आतंकवादियों को ट्रेन करता है।

इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और भारत की रक्षा के लिए कश्मीरियों ने अपनी जान दी है। उन्होंने कुछ टीवी एंकरों पर कश्मीरियों के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगाया और कहा कि कश्मीरी भारत के अभिन्न अंग हैं, और हम उन पर शक नहीं कर सकते।

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को आर्थिक रूप से कमजोर करने के कदम उठाने की अपील की और कहा कि भारत को पाकिस्तान की एयरफोर्स की नाकाबंदी करने और उनके इंटरनेट को हैक करने का अधिकार है।

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!