नवीन कानून संहिताओं पर आयोजित कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों सहित विवेचक शामिल हुए

Spread the love

कोरबा । कलेक्टर कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में नवीन कानून संहिताओं—भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS),भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS), एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA)—के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के साथ कोरबा पुलिस के सभी राजपत्रित एवं गैर राजपत्रित अधिकारी सहित कुल 131 विवेचक सम्मिलित हुए।
कार्यशाला का उद्देश्य नवीन कानूनों के प्रावधानों की व्यावहारिक समझ को सुदृढ़ करना तथा विवेचना में आ रही जमीनी समस्याओं का समाधान करना था।

कार्यशाला में निम्न न्यायिक अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया :

न्या.गरिमा शर्मा, विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट – भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS)
न्या.डॉ. ममता भोजवानी, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो – भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA)

न्या.सीमा प्रताप चंद्रा,अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश – भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) कार्यशाला में चर्चा के दौरान विवेचना में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को न्यायिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। यह संवादात्मक सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

Related Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!