आंवला का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, मिनटों में होगा तैयार, झटपट नोट कर लें रेसिपी

Spread the love

अगर आप अपनी डाइट में सुबह आंवले का ड्रिंक शामिल करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। चलिए हम आपको बताते हैं आंवला जूस पीने के फायदे और इसे घर पर कैसे बनाएं

अगर आप अपने आप को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो ज़रूरी है कि आपकी लाइफ स्टाइल और खान पान अच्छा होना चाहिए। आप अपनी डाइट में कुछ बेहतरीन बदलाव कर हेल्दी शरीर पा सकते हैं। जैसे अगर आप अपनी डाइट में सुबह आंवले का ड्रिंक शामिल करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। चलिए, हम आपको बताते हैं आंवला जूस पीने के फायदे और इसे घर पर कैसे बनाएं?

आंवला जूस के लिए सामग्री:
2 आंवला, आधा चम्मच जीरा, 4 से 5 काली मिर्च,  2 लौंग, अदरक का टुकड़ा, स्वाद अनुसार नमक

आंवल जूस कैसे बनाएं?
आंवला जूस बनाने के लिए सबसे पहल दो आंवला लें और उन्हें पाने में अच्छी तरह धोएं। अब आंवला का गुदा निकालें और बीज को फेंक दें। अब मिक्सर में आंवला का गुदा, आधा चम्मच जीरा, 4 से 5 काली मिर्च,  2 लौंग और अदरक का टुकड़ा डालें और आधा गिलास पानी डालकर इन्हें अच्छी तरह से पीस लें।

जब पीसकर हो जाए तो आंवला के पानी को अच्छी तरह से छान लें। आंवला का जो बचा हुआ खुजा है उसमें एक गिलास और पानी डालें और एक बार फिर से छान लें।अब इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। आंवले का जूस तैयार है। सुबह सुबह रोज़ इसे पिएं।

आंवला जूस पीने के फायदे:
आंवला जूस से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आंवले के रस में विटामिन सी की उच्च मात्रा प्रतिरक्षा कोशिका के कार्य को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती है। आंवले का रस  कब्ज को रोककर पाचन में सहायता करता है। आंवले के रस में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी त्वचा की लोच में सुधार, उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि आंवले के रस में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव हो सकता है, जो संभावित रूप से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आंवले का रस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद कर सकता है, जिससे संभावित रूप से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!