मथुरा में मुस्लिम परिवार के 8 सदस्यों ने बदला अपना धर्म, हिंदू धर्म अपनाया, नाम भी बदला

Spread the love

मथुरा में एक मुस्लिम परिवार के 8 सदस्यों ने अपना धर्म बदल लिया और हिंदू धर्म में शामिल हो गएं। बता दें कि परिवार के मुखिया जाकिर ने अपना नाम बदलकर जगदीश रख लिया। इसे लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने कहा कि यह फैसला उन्होंने स्वेच्छा से लिया है।

मथुरा के जमुनापार क्षेत्र में एक अजीब मामला देखने को मिला है। दरअसल यहां एक मुस्लिम परिवार के 8 सदस्यों ने गुरुवार को वृंदावन के एक आश्रम में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित धार्मिक समारोह में हिंदू धर्म अपना लिया।

इस दौरान परिवार के सदस्यों ने अपना नाम भी बदला और कहा कि यह उनका निजी और स्वतंत्र फैसला है और उनके पैतृक धर्म पर यह आधारित है। परिवार के मुखिया जाकिर ने अपना नाम बदलकर जगदीश कर लिया। जानकारी के मुताबिक, वह वृंदावन जिले के शेरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। हालांकि वह ससुराल में रहकर गांव में ही दुकान चलाते हैं।

मुस्लिम परिवार ने बदला अपना धर्म
मीडिया से बात करते हुए जगदीश ने कहा, “मुगल काल तक हमारे पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने दबाव में आकर इस्लाम धर्म अपना लिया। लेकिन मन, वचन व कर्म से मैं देवी काली की पूजा करता रहा हूं। गांव वाले आज भी मुझे ‘भगत जी’ कहते हैं।”

उन्होंने कहा कि मूल रूप से गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाला परिवार पिछले तीन सालों से अपनी जड़ों की ओर लौटने पर विचार कर रहा था। उन्होंने कहा, “हमने हिंदू धर्म में पूरी आस्था रखते हुए, बिना किसी दबाव या प्रलोभन के यह कदम उठाया।” बता दें कि उन्होंने वृंदावन के श्री जी वाटिका कॉलोनी में भागवत धाम आश्रम में हिंदू युवा वाहिनी ने धर्म परिवर्तन कराया।

क्या बोले हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
बता दें कि जगदीश की पत्नी, बेटी, बहुओं और पोते-पोतियों समेत परिवार ने एक घंटे तक चले हवन यज्ञ में भाग लिया। इस दौरान जाकिर ने अपना नाम बदलकर जगदीश रख दिया।

जबकी उनकी पत्नी गुड्डी का नाम गुड़िया, बड़े बेटे अनवर का नाम सुमित, छोटे बेटे रनवर का नाम रामेश्वर, बहू सबीरा का नाम सावित्री और पोते-पोतियों सबीर, जोया व नेहा का नाम क्रमशः शत्रुघ्न, सरस्वती और स्नेहा रखा गया।

बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदु युवा वाहिनी द्वारा किया गया था। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शरद सैनी ने कहा कि परिवार ने गंगा जल से शुद्धिकरण किया और समारोह से पहले भगवा पटका पहनाया। उन्होंने कहा कि यह कदम उन्होंने अपनी स्वेच्छा से उठाया है।

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!