गर्मियों की चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए कुछ ठंडा, ताज़ा और एनर्जी से भरपूर चाहिए होता है। ऐसे मौसम में अगर कोई देसी ड्रिंक सबसे पहले ज़ुबान पर आता है, तो वो है—आम का पन्ना। कच्चे आम से बना ये खट्टा-मीठा पेय शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हीट स्ट्रोक से भी बचाता है।
वैसे तो आम का पन्ना आमतौर पर उबालकर या भूनकर बनाया जाता है, लेकिन जब समय कम हो, तो झटपट तैयार होने वाली रेसिपी काम आती है। आज हम बता रहे हैं ऐसा तरीका जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में स्वादिष्ट आम पन्ना बना सकते हैं — बिना ज्यादा झंझट, बिना लंबी तैयारी
झटपट आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री (2 गिलास के लिए)
कच्चा आम (कद्दूकस किया हुआ): 1 मीडियम
पुदीना पत्तियां: 6–8
भुना जीरा पाउडर: ½ छोटा चम्मच
काला नमक: ½ छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
काली मिर्च पाउडर: 1 चुटकी
चीनी या गुड़: 1 बड़ा चम्मच
ठंडा पानी: 2 कप
बर्फ के टुकड़े: इच्छानुसार










