रायपुर में 34 टन अवैध एल्यूमिनियम सिल्ली जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34.693 टन अवैध एल्यूमिनियम सिल्ली के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई 1584 नग सिल्ली की अनुमानित कीमत 1.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से 40 लाख रुपये की 16-चक्का ट्रक भी जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रावांभाठा के दुर्गा धर्मकाटा के पास खड़ा एक ट्रक संदिग्ध गतिविधियों में लगा हुआ है। सूचना पर खमतराई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा। पूछताछ में उसमें सवार व्यक्तियों ने अपना नाम संतोष महरा (मध्यप्रदेश) और मोहम्मद शाहिबे आलम (उत्तरप्रदेश) बताया। जब उनसे एल्यूमिनियम सिल्ली से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

पुलिस ने इस संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस और 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

DMF फंड में 1.32 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ा झटका, उप अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद की शासकीय राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी और गबन के गंभीर मामले…

मुंगेली में पत्रकारों के सम्मान पर सवाल! उपमुख्यमंत्री के दीपावली उपहार में किसने तय की अपनों की सूची?

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   चुनिंदा पत्रकारों तक पहुंची मिठाई की सौजन्य भेंट, बाकी पत्रकारों के हिस्से आई मायूसी! मंत्री की मंशा पर नहीं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!