रातोंरात करोड़पति बना हरियाणा का होमगार्ड, dream-11 पर 39 रुपये लगाकर जीते 4 करोड़

Spread the love

हरियाणा के नूंह जिले के गांव तुसैनी के रहने वाले पुलिस होमगार्ड घनश्याम प्रजापति रातोंरात करोड़पति बन गए। घनश्याम ने ड्रीम इलेवन ऐप पर टीम बनाकर 4 करोड़ रुपये जीते हैं। घनश्याम ने शनिवार रात को अपने भाई के साथ मिलकर टीम बनाई थी।

दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच में महज 39 रुपये लगाए थे। टीम का प्राइज पूल 17 करोड़ रुपये था। रात को टीम बनाने के बात वे सो गए थे। सुबह उठकर उनको पता चला कि टीम को 1370 पॉइंट्स मिले हैं। इसकी विनिंग अमाउंट 4 करोड़ रुपये है। लोगों को जब उनके करोड़पति बनने का पता लगा तो वे हैरान रह गए।

इसके बाद घनश्याम प्रजापति को बधाई देने के लिए पड़ोसी और रिश्तेदार पहुंचने शुरू हो गए। बता दें कि घनश्याम प्रजापति 33 साल के हैं, जिनकी ड्यूटी फिलहाल नूंह जिले के पुन्हाना शहर में है। वे हरियाणा पुलिस में होमगार्ड के तौर पर 2015 से कार्यरत हैं। वे 2023 से ड्रीम-11 ऐप पर टीम बनाकर खेल रहे हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं।

हरियाणा के होमगार्ड घनश्याम प्रजापति ने ड्रीम 11 पर जीते 4 करोड़ रुपए

जीती रकम पर लगेगा 30 फीसदी टैक्स
घनश्याम प्रजापति ने इससे पहले कभी भी इतने पैसे नहीं जीते। इस बार उनको इतनी बड़ी रकम जीतने में सफलता हासिल हुई है। आपको बता दें कि उन्होंने जो 4 करोड़ रुपये जीते हैं, उस पर 30 फीसदी टैक्स अदा करना होगा। उनको इस रकम में से लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये मिलेंगे। तुसैनी गांव के सरपंच अमजद और गांव वालों ने घनश्याम प्रजापित को पगड़ी बांधकर और माला डालकर सम्मानित किया।

अपने लिए घर बनवाएंगे घनश्याम
ड्रीम-11 ऐप की वजह से घनश्याम की रातोंरात किस्मत बदल गई। घनश्याम का मानना है कि उनके इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद मेवात इलाके के लोगों की रुचि भी इस ऐप में बढ़ेगी। फिलहाल बड़ी रकम जीतने के लिए युवा ड्रीम इलेवन पर कई-कई टीमें बनाकर काम कर रहे हैं। घनश्याम के अनुसार वे पहले अपने लिए इस राशि से घर बनवाएंगे।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!