बहुत गैस एसिडिटी रहती है तो रोटी बनाने से पहले आटे में मिला लें ये 3 चीजें, खाते ही मिल जाएगा छुटकारा

Spread the love

कुछ लोगों को गैस और एसिडिटी की समस्या काफी ज्यादा होती है। जरा से ज्यादा खाने से गैस हो जाती है। भूखे रहने पर एसिडिटी परेशान करती है। कई बार ज्यादा तला भुना और स्पाइसी खाने से गैस एसिडिटी होने लगती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या रहती है तो खाना बनाते वक्त रोटी के आटे में कुछ खास चीजें मिला लें। रसोई में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं जिनका इस्तेमाल करने से गैस एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है। जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा

आटे में क्या मिलाकर रोटी बनाएं जिससे गैस न हो
गैस की समस्या से छुटकारा पाना है तो आटे में 1 चम्मच पिसी अजवाइन, एक चम्मच पिसा जीरा, एक चम्मच पिसी सौंफ तीनों चीजों को मिक्स कर लें। अब सॉफ्ट आटा गूंथ लें और इससे सॉफ्ट रोटियां बनाकर खाएं। इस रोटी को खाने से गैस एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। आपको खाने के बाद होने वाली अपच से भी राहत मिलेगी। ब्लोटिंग की समस्या भी दूर हो जाएगी।

गैस की समस्या कैसे दूर करें
सिर्फ गेहूं की रोटी खाने की बजाय आपको हाई फाइबर रोटियां डाइट में शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आटे में थोड़ा ओट्स मिला लें और फिर उस आटे की रोटियां बनाकर खाएं। ओट्स का सेवन करने से गैस की समस्या कम होगी। ये रोटियां कहीं ज्यादा पौष्टिक और पाचक बन जाएंगी।

रोटी में मिला दें पिसी मेथी
जिन लोगों को बहुत ज्यादा गैस होती है उन्हें आटा गूंथते वक्त एक चम्मच पिसी हुई मेथी मिलाकर आटा गूंथना चाहिए। इस तरह बनी रोटी को खाने से गैस एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलेगा और वजन भी कम होने लगेगा। मेथी का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा। इस रोटी को खाने से डायबिटीज के मरीज को फायदा मिलेगा। मेथी शरीर में बढ़ रहे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार साबित होती है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!