22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 6 मई की देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर निर्णायक कार्रवाई की है। इस सैन्य अभियान को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया है।
भारतीय सेना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए लिखा: “न्याय हुआ. जय हिंद।”
ऑपरेशन सिंदूर की प्रमुख अपडेट्स:
11:30 AM | मसूद अजहर का परिवार खत्म
सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए हैं। मारे गए लोगों में उसकी बहू हुजैफा, भाई रऊफ समेत कुल 14 लोग शामिल हैं।
9:30 AM | गृहमंत्री अमित शाह का बयान
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमें हमारी सेना पर गर्व है।” उन्होंने सेना की बहादुरी की सराहना की।
9:00 AM | पीएम मोदी से मिले अजित डोभाल
ऑपरेशन के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की।
8:35 AM | राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सेना के साहस को सलाम किया। उन्होंने कहा, “हमें सेना के पराक्रम पर गर्व है।”
8:30 AM | शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी का बयान
शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्यां ने कहा,
> “जो इंसान गया वो वापस नहीं आ सकता, लेकिन आपने हमारा बदला लिया। ऑपरेशन सिंदूर उन बहनों के दर्द को जोड़ता है जिन्होंने अपने पति खोए। मुझे विश्वास था कि सेना बदला लेगी। यह लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है।”
8:00 AM | सीएम योगी का संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा: “जय हिंद।”
7:00 AM | एयरबेस पर हाई अलर्ट
ऑपरेशन के बाद हरियाणा, पंजाब और सीमावर्ती क्षेत्रों के एयरबेस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।










