Operation Sindoor के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? कैसे तय की जाती है कीमत

Spread the love

तेल की कंपनियों हर दिन सुबह 6 बजे पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस दौरान वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें तय की जाती है। गुरुवार 8 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी हो चुके हैं। देश के छह प्रमुख शहरों दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, लखनऊ, चंडीगढ़ और पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

कुछ जगहों पर कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट देखे तो कच्चे तेल की कीमत 66 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 104.72 रुपए और डीजल 91.25 रुपए प्रति लीटर खरीदे जा रहे हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लोगों को पेट्रोल 105.38 रुपए और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 95.08 रुपये और डीजल 88.22 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपए और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि गुड़गांव में पेट्रोल 95.07 रुपए और डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपए और डीजल 82.45 रुपए, जबकि पटना में पेट्रोल 105.23 रुपए और डीजल 92.09 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

कैसे तय की जाती है कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित होती हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाती है।

बता दें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर रोज सुबह छह बजे अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। हालांकि,  ये भी सच है कि हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!