CG Employee Dismissed: बलरामपुर में 10 साल से कर रहे थे नौकरी, 3 फर्जी कर्मचारियों को किया बर्खास्‍त

Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत कार्यालय में फर्जी नियुक्ति के जरिए नौकरी कर रहे तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी कर्मचारी पिछले 10 सालों से बिना वैध प्रक्रिया के पदस्थ थे

CG Employee Job Fraud: छत्‍तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत कार्यालय में फर्जी (CG Employee Job Fraud) नियुक्ति के जरिए नौकरी कर रहे तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी कर्मचारी पिछले 10 सालों से बिना वैध प्रक्रिया के पदस्थ थे, और इतने लंबे समय से उन्हें वेतन का भुगतान भी किया जा रहा था।

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब एक RTI कार्यकर्ता ने बलरामपुर कलेक्टर से शिकायत की। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की और तथ्यों की पुष्टि होने पर तीनों कर्मचारियों को पद से हटा दिया गया।

नियमों विरुद्ध की गई भर्ती
जांच रिपोर्ट के आधार पर बलरामपुर कलेक्टर ने नियम विरुद्ध भर्ती पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की और तीनों कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। यह मामला अब जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नियमों को ताक पर रखकर की थी भर्ती
जानकारी के मुताबिक, इन कर्मचारियों की नियुक्ति (CG Employee Job Fraud) किसी वैध चयन प्रक्रिया या सरकारी अनुमति के बिना की गई थी। स्थानीय स्तर पर नियमों को दरकिनार कर के इन्हें जनपद कार्यालय में नियुक्त किया गया था, और लगातार वेतन भी दिया जा रहा था।

अब आगे की जांच की तैयारी
प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि इस फर्जी भर्ती में और कौन-कौन लोग शामिल थे, और वेतन स्वीकृति की जिम्मेदारी किन अधिकारियों पर थी। संभावना जताई जा रही है कि आगे और भी जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!