में अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद; सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Spread the love

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के बाद देश के कई सीमावर्ती राज्यों में अलर्ट का माहौल बन गया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े कदम उठाए हैं। पंजाब में फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे सीमावर्ती जिलों में सभी स्कूलों और कॉलेजों में तीन दिन की छुट्टियां घोषत कर दी गई हैं। वहीं पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

हरियाणा में भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जा चुकी हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर ज़िलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और हवाई हमलों की आशंका के मद्देनज़र ब्लैकआउट लागू किया गया है। जोधपुर, बीकानेर और अजमेर के कुछ हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन 10 मई तक निलंबित कर दिया गया है।

गुजरात की तटीय सीमाओं पर सुरक्षा और सख़्त कर दी गई है। राजकोट रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों- जामनगर, मोरबी और देवभूमि द्वारका में समुद्रतटीय पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार ने भी राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। वहीं बिहार में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उठाए गए कदमों के तहत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को छुट्टी पर जाने से मना किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमावर्ती ज़िलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए यह निर्णय लिया।

भारत की इस सख़्ती के पीछे पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले की प्रतिक्रिया है जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त कार्रवाई की, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!