नई दिल्ली: देश की सुरक्षा और सामरिक स्थिति की समीक्षा को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक महत्वपूर्
ण बैठक की शुरुआत की। इस बैठक में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में सीमा पर हालात, आंतरिक सुरक्षा, रक्षा तैयारियों और अत्याधुनिक हथियारों की तैनाती पर चर्चा हो रही है। साथ ही, मौजूदा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत की सैन्य रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत अपनी सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा रहा है और आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपनी सेनाओं को और अधिक सशक्त बना रहा है।









