पाकिस्तान ने लॉन्च किया ‘बुनयान अल मरसूस’ ऑपरेशन, जानें इसका क्या मतलब

Spread the love

पाकिस्तान सेना शुक्रवार रात से ही भारत के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रही है। हालांकि भारतीय सेना इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच पाकिस्तान ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन के खिलाफ बुनयान अल मरसूस मिशन लॉन्च किया है। जिसका मतलब होता है मजबूत शीशे से बनी दीवार। यह एक अरबी शब्द है। वैसे भारत के ऑपरेशन से पता चल गया कि उसकी यह शीशे की दीवार कितनी मजबूत है। पाकिस्तान की हर हिमाकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पाकिस्तान के हर हमले को भारत का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर रहा है। पाकिस्तान का एयर डिफेंस कितना कारगर है ये हम पिछले दो-तीन दिनों से देख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हमारा एयर डिफेंस सिस्टम क्या है यह भी अब पूरी दुनिया जान गई है।

भारत ने गिराई पाकिस्तान की फतेह-1 मिसाइल
बता दें कि सेना ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर शनिवार सुबह ड्रोन और मिसाइल से हमला कर तबाह कर दिया। इससे पहले शुक्रवार रात को 8ः30 बजे के बाद पाकिस्तान ने 4 राज्यों के 26 शहरों पर ड्रोन से हमला किया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया जिसे भारत ने नाकाम कर दिया।

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत पर फतेह-1 मिसाइल से हमला किया। जिसे भारत ने हवा में ही मार गिराया। तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस आज सुबह 12 बजे तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस दौरान पेशावर जाने वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान को क्वेटा के ऊपर से उड़ते हुए देखा गया।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की मिसाइलों को भारत के एस-400, एल-70 और जेडयू-23 और शकिल्का जैसे एयर डिफेंस सिस्टम लगातार नेस्तनाबुद कर रहे हैं। उधर पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि भारत बेैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!