शरीर में किस-किस विटामिन की कमी से हो सकता है कैंसर! जानें डॉक्टर से

Spread the love

कैंसर एक घातक बीमारी है। यह किसी एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। हालांकि, भारत में कैंसर पिछले कुछ सालों में गंभीर रूप ले चुका है। यहां हर प्रकार के कैंसर रोगी हैं। यहीं नहीं, महिलाओं समेत छोटे बच्चे भी कैंसर पीड़ित है। कैंसर विटामिनों और न्यूट्रिएंट की कमी से भी होता है।

क्या आप जानते हैं कई हेल्थ रिपोर्ट इस बात का खुलासा करती हैं कि भारत के लोगों में पोषण की कमी भी बीमारियों का एक कारण है। ये ऐसे विटामिन होते हैं, जिनकी भूमिका हमारे शरीर और ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में अहम होती है। इस रिपोर्ट में जानते हैं किन विटामिनों की कमी से शरीर में कैंसर सेल पनप सकता है।

विटामिनों की कमी से कैंसर!
1. विटामिन-ए

गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल के कैंसर विज्ञान सैंटर की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कटारिया के अनुसार, विटामिन-ए शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स की तरह काम करता है और सेल्स की मरम्मत भी करता है। इसकी कमी से स्किन, फेफड़े और गले के कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। विटामिन-ए जीन्स के विकास के लिए भी जरूरी होता है।

2. विटामिन-सी

शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी विटामिन-सी ही होता है। कोरोना के दौरान लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी इस विटामिन का इनटेक करने की सलाह दी जाती थी। विटामिन-सी बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। ये शरीर में कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है और घावों को भरने में भी सहायता करता है। इस विटामिन की कमी से पेट और फेफड़ों का कैंसर होता है।

3. विटामिन-डी

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी विटामिन-डी भी शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद करता है। यह विटामिन कोलेरेक्टल कैंसर और यूरिनरी एरियाज में होने वाला कैंसर होता है। विटामिन-डी की कमी होने से पुरुषों को कैंसर का रिस्क अधिक रहता है। हालांकि, महिलाओं को भी इसकी कमी हो सकती है।

4. विटामिन-बी-12

मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, कैंसर केयर के निदेशक डॉ. कुमारदीप दत्ता चौधरी बताते हैं कि यह सभी विटामिनों में सबसे अहम होता है। इस विटामिन की मदद से इम्यूनिटी बढ़ती है और गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। डॉक्टर की मानें तो शरीर में सैल ग्रोथ और खून की कमी दूर करने के लिए भी इस विटामिन की जरूरत होती है। अगर इसकी कमी भी शरीर में हो जाए तो कैंसर की बीमारी हो सकती है।

अन्य कैंसर कारक
डॉक्टर कुमारदीप के मुताबिक, कैंसर होने के पीछे खराब लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार है। इनमें तंबाकू का सेवन, शराब का सेवन, खराब डाइट और पर्यावरणीय कारण जैसे बढ़ा हुआ पाल्यूशन और रेडिएशन से होने वाले जोखिम और पारिवारिक इतिहास शामिल हैं।

कैंसर से बचाव के लिए क्या करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिनों की कमी से कैंसर हो सकता है। इसके लिए हम अपनी डाइट में जरूरी विटामिन युक्त फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

विटामिन-ए: गाजर, सेब और शकरकंद खाएं।
विटामिन-डी: धूप में बैठे और दूध से बनी चीजों का सेवन करें।
विटामिन-सी: नींबू और संतरे जैसे खट्टे फलों का सेवन करें।
विटामिन-बी-12: पालक, सैल्मन फिश, सी फूड और मिल्क प्रोडक्ट्स खाएं।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!