बिलासपुर: मुआवजा पाने के लिए परिजनों ने रची झूठी कहानी, सामान्य मौत को बताया सांप काटने से मौत, पुलिस ने कब्र से शव निकालकर कराया दोबारा पोस्टमार्टम

Spread the love


बिलासपुर । शासन से मुआवजा पाने के लिए किस हद तक जाया जा सकता है, इसका चौंकाने वाला मामला बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां मृतक के परिजनों ने सामान्य बीमारी और संदिग्ध हालात में हुई मौत को सांप काटने से हुई मौत बता दिया, जिससे मुआवजे की राशि हासिल की जा सके।

झूठ का पर्दाफाश, पुलिस ने फिर से शुरू की जांच

मामला पोड़ी गांव निवासी शिवकुमार घृतलहरे (36) की मौत से जुड़ा है। प्रारंभिक दस्तावेजों और परिजनों के बयानों के आधार पर यह दावा किया गया था कि शिवकुमार की मौत सांप के काटने से हुई है। लेकिन पुलिस को जांच के दौरान संदेह हुआ, जिसके बाद पुन: जांच शुरू की गई।

कब्र से निकाला गया शव, दोबारा कराया गया पोस्टमार्टम

शनिवार को बिल्हा पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शिवकुमार का शव कब्र से निकलवाया और सिम्स अस्पताल में दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के शरीर पर सांप काटने का कोई निशान नहीं था। इसके बजाय मौत का कारण शराब और जहर सेवन पाया गया है।

परिजनों ने कबूला झूठ, दस्तावेजों में की थी हेरफेर

पुलिस की सख्ती और साक्ष्यों के सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दस्तावेजों में हेरफेर की थी और गलत जानकारी देकर मुआवजा प्राप्त किया। अब पुलिस न केवल पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर बल्कि मुआवजा प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भी भूमिका की जांच कर रही है।

सरकारी तंत्र को गुमराह करने की साजिश

इस पूरे मामले ने सरकारी मुआवजा प्रणाली की खामियों को भी उजागर कर दिया है। यदि पुलिस समय रहते मामले को गंभीरता से न लेती, तो यह धोखाधड़ी पकड़ी नहीं जाती। अब प्रशासन इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

Related Posts

खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

Spread the love

Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर: विरासत, धर्म और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, बनेगा समग्र मास्टर प्लान

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। जिले की ऐतिहासिक पहचान मल्हार और रतनपुर को नई विकास दिशा देने की तैयारी शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!