बिलासपुर : 18 महीने बाद कब्र से निकाला गया शव, फर्जी पोस्टमार्टम केस में बड़ा खुलासा

Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुरानी मौत की जांच के लिए 18 महीने बाद कब्र से शव को बाहर निकाला गया। यह कार्रवाई बिल्हा थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव में की गई, जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में शव को निकालकर सिम्स अस्पताल की मर्चुरी भेजा गया, जहां दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया।

क्या है पूरा मामला?

पोड़ी गांव निवासी शिव कुमार घृतलहरे ने 12 नवंबर 2023 को जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान 14 नवंबर को उसकी मौत हो गई। मामले को मुआवजा पाने के उद्देश्य से नया मोड़ देते हुए सर्पदंश (सांप काटने) की झूठी कहानी बनाई गई।

आरोप है कि वकील कामता साहू ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का लालच देकर यह साजिश रची। परिजनों की सहमति से उसने डॉक्टर प्रियंका सोनी की मदद से फर्जी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार करवाई।

दोबारा हुई जांच, खुली साजिश

9 मई को पुलिस ने वकील और डॉक्टर के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने के आरोप में केस दर्ज किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेषज्ञ समिति गठित की, जिसने दोबारा पोस्टमॉर्टम की सिफारिश की।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड वकील कामता साहू था। उसने परिजनों को बहकाकर झूठा बयान दिलवाया और फर्जी रिपोर्ट बनवाई, ताकि सरकार से मुआवजा हासिल किया जा सके। इस मामले में वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजनों समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

डिकंपोज हो चुका है शव

18 महीने से अधिक समय तक दफन रहने के कारण शव पूरी तरह सड़ चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, अब सटीक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार कर पाना बेहद कठिन होगा। फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट     बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!