9 जून सोमवार का राशिफल : जानिए तुला राशि में चंद्रमा के प्रभाव से मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Spread the love

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। निवेश से लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शिव जी को जल चढ़ाना लाभदायक होगा।

वृषभ राशि

आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। मित्रों से सहयोग मिलेगा लेकिन भावनाओं पर काबू रखें। नहीं तो कुछ गड़बड़ हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।

मिथुन राशि

नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इसलिए समय रहते कार्य को पूरा करें। वाणी में मधुरता रखें। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि

अगर किसी बात को लेकर पारिवारिक तनाव काफी समय से है तो आज ठीक हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी से मतभेद संभव है, संवाद बनाकर रखें। किसी पर भी टिप्पणी करने से बचें।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी लोगों का समर्थन और मार्गदर्शन मिलेगा। पदोन्नति या स्थान परिवर्तन के योग हैं। धैर्य के साथ कार्य करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। फालतू के कार्यों पर ध्यान देने से बचें।

कन्या राशि

किसी कारणवश आपका दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। लेकिन शाम के समय आपको खुशहाली मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। ध्यान और पूजा से राहत मिलेगी। योग के लिए भी समय निकालें।

तुला राशि

आज के दिन चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में प्रगति के योग हैं। चांदी खरीदना शुभ रहेगा। यानी कि आज का दिन आपके फेवर में रहेगा।

वृश्चिक राशि

मन में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए आप जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय न लें। नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। अकेलेपन का एहसास हो सकता है।

धनु राशि

दिन आपका आज उत्साहजनक रहेगा। किसी रिश्तेदार का घर पर आगमन हो सकता है। सामाजिक और पारिवारिक कामों में व्यस्तता रहेगी। अपने लिए भी समय निकालें। मित्रों से सुखद भेंट होगी।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की वजह से आपको काम बढ़ जाएगा। कार्य कुशलता से सभी को प्रभावित करेंगे। पुराने संपर्क लाभ देंगे। मां लक्ष्मी की पूजा करें। यात्रा पर भी जाने का प्लान बनेगा।

कुंभ राशि

भाग्य आपका साथ देगा। भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अनुकूल है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। गुरुजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपको मिलेगा।

मीन राशि

किसी से बहसवाजी करने से बचें। नहीं तो आपको मानसिक चिंता सता सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। प्रेमी के साथ कोई अनुबंध कर सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। शनि स्तोत्र का पाठ करें। लाभ मिलेगा।

Related Posts

17 April 2026 Ka Rashifal: वैशाख अमावस्या पर इन 4 राशियों की किस्मत लेगी करवट, जाने आज का अपना राशिफल 

Spread the love

Spread the love    17 April 2026 Ka Rashifal     मेष राशि (Aries)   आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में बड़े लाभ की संभावना है और…

Aaj Ka Rashifal 16 अप्रैल 2026: आज बना सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 16 अप्रैल 2026   मेष राशिफल   आज का दिन यश और सम्मान अर्जित करने का है। कार्यक्षेत्र में जॉब हो या व्यापार दोनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!