पोईला वैशाख पर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज का भव्य आयोजन—संस्कृति, सम्मान और एकता का अद्भुत संगम

Spread the love

 

छत्तीसगढ़/बिलासपुर

 

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा आयोजित पोईला वैशाख समारोह में पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक एकजुटता की अनूठी झलक देखने को मिली, जहां नृत्य-संगीत, सम्मान समारोह और सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

बिलासपुर/ 15 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा बांग्ला नव वर्ष पोईला वैशाख का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, पारंपरिक गरिमा और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। नृत्य, संगीत, सम्मान समारोह और सामूहिक भोज के माध्यम से बंगाली संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जीवंत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक सिंह ठाकुर (जिला अध्यक्ष, भाजपा) ने सभी को बांग्ला नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पोइला वैशाख केवल एक पर्व नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जिसे देशभर में बसे बंगाली समाज द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर से आए विकास अग्रवाल (प्रदेश सहसंयोजक) ने की। उनके साथ मंच पर सुधीर दुबे (कार्यालय प्रभारी), कान्हा ठाकुर (मां की बात प्रभारी), थानू राम साहू (जिला संयोजक), ईश्वर यादव (जिला सहसंयोजक), शेखर पाल (महामंत्री, पूर्वी मंडल), नीरजा सिंह (रेलवे महामंत्री), आर.एन. नाथ (प्रदेश संरक्षक), संजीव कर्मकार, बी.सी. गोलदार (संस्थापक, रामकृष्ण विवेकानंद मंदिर), पार्थो चक्रवर्ती (प्रदेश महासचिव), अनूप विश्वास (जिला अध्यक्ष), आशीष राय, सुमित बनर्जी (अध्यक्ष, विवेकानंद दुर्गा उत्सव समिति) तथा अचिंत कुमार बॉस (सलाहकार) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ और समर्पित सदस्यों का सम्मान भी किया गया, जिसमें उज्ज्वल अधिकारी (सबसे पुराने सदस्य) और जी.के. अधिकारी (पूर्व अध्यक्ष, विनोबा नगर दुर्गा उत्सव समिति) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। संगीत प्रस्तुतियों में आर्यन नाथ, सरस्वती नाथ, अचिंत कुमार बॉस, रितिका मंडल, पूर्ति धर, कल्पना डे, प्रणति बारिक, अरुंधति मुखर्जी, भाग्य लक्ष्मी, दिलीप विश्वास, रूपा शाह चक्रवर्ती, मौसमी चक्रवर्ती, रेखा दास, रीना चक्रवर्ती, सुचिता विश्वास, सिद्धि चटर्जी, प्रकृति, लक्षिता और अनुलिति दास ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं नृत्य प्रस्तुतियों में देविका विश्वास, आयुषी चक्रवर्ती, देवव्रत चक्रवर्ती, कल्पना डे, भाग्यलक्ष्मी, रंजन सोनी, लूना दास, सोमा घोष, सुमन राय, सुमित्रा मित्र, देवनाथ, सोमेंद्र मलिक, सृष्टि सरकार, सुपर्णा मंगल, सुष्मिता देवनाथ, सुपर्णा मंडल, सुष्मिता देवमित्र दास, बिपाशा घोष, तान्या घोष, मानसी गुर्जर, स्वरूप दास बनिया, इंद्राणी दास, अर्पिता भट्टाचार्य, रेशा मंडल और सृष्टि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इस भव्य आयोजन में समाज के प्रमुख सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही, जिनमें पल्लव धर (प्रदेश अध्यक्ष), पार्थो चक्रवर्ती (प्रदेश महासचिव), अनूप विश्वास (जिला अध्यक्ष) पूर्ति धर (महिला अध्यक्ष), कल्पना डे, प्रणति बारिक, अरुंधति मुखर्जी, भाग्यलक्ष्मी, मनीष साहू, रंजन झरना मजूमदार, रूमा दास, अजय विश्वास, मा दास, सोनू सरकार, प्रवीण भट्टाचार्य, अचिंत कुमार बॉस, नारायण चंद्रदेव, भास्कर दास, विश्वजीत पत्र, विजय कुमार दास, राखी हुआ और चंद्र चक्रवर्ती शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना और मजबूत हुई।

अंत में “पल्लव धर” द्वारा आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में बसे बंगाली समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक समृद्धि और परंपराओं के प्रति उनकी गहरी आस्था का जीवंत उदाहरण बना, जिसने सभी उपस्थित लोगों के दिलों में उत्साह और गर्व का संचार किया।

 

  • Related Posts

    आधी रात श्मशानघाट में चार लोगों की संदिग्ध गतिविधि से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने एक युवक को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशानघाट में शुक्रवार देर रात संदिग्ध गतिविधियों ने…

    टपकती छत के नीचे प्रसव, मौत के साए में माताएं और नवजात! सोठी उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

    Spread the love

    Spread the love    ✍️ विशेष रिपोर्ट : Vachannews       बिलासपुर/मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत सोठी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र आज खुद इलाज का मोहताज बना हुआ है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!